फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Model ponds will be developed in 112 villages

Bulandshahar News: 112 गांवों में विकसित किए जाएंगे माॅडल तालाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कचरा मुक्त तालाब बनाए जाएंगे। जिले में 112 मॉडल तालाब विकसित करने का लक्ष्य मिला है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिले में सर्वे का काम शुरू हो गया है। तालाबों का सौंदर्यीकरण करके पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर भी सुधारा जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकलने वाले तरल अपशिष्ट के साथ प्लास्टिक की अधिक मात्रा नालियों के पानी को रोके रखती है। इससे तालाबों में पहुंचने पानी अधिक दूषित हो जाता है।
विज्ञापन

कूड़े-कचरे व प्लास्टिक की अधिकता के कारण तालाबों में बाॅयोकेमिकल आक्सीजन डिमांड व केमिकल ऑक्सीजन डिमांड बहुत अधिक हो गई है। इससे तालाबों में जलीय जीवन पूर्णता समाप्त हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर व प्लास्टिक प्रबंधन योजना के तहत माॅडल तालाब बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच हजार की आबादी वाली 112 ग्राम पंचायतों के ऐसे तालाबों को विकसित किया जाना है। जिले में ऐसे तालाब बनाने के लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 112 तालाब विकसित करने का लक्ष्य मिला है। शासन ने लक्ष्य जारी करतु हुए जल्द कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा है। जिस पर पंचायतीराज विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत पहले चरण में जारी लक्ष्य के अनुसार सभी 16 ब्लॉकों में एडीओ पंचायत चयन की कार्रवाई शुरू कर दिए हैं। प्रत्येक ब्लॉक से सात-सात तालाबों का चयन किया जाना है। तालाबों को प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब बनाने में ग्राम पंचायत की अहम भूमिका रहेगी।

उन्होंने बताया कि नालियों में फिल्टर चैंबर एवं वेस्ट स्टेबलाइजेशन पांड से पूर्व जाली लगवाकर ठोस कचरा पहले ही अलग कर लिया जाएगा। इससे तालाबों में फिल्टर होकर साफ पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed