फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mobile phone stolen from confectionery shop; report filed

Bulandshahar News: कंफेक्शनरी की दुकान से मोबाइल फोन चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone stolen from confectionery shop; report filed
गुलावठी। कस्बे में दिनदहाड़े एक कंफेक्शनरी की दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गुलावठी के टंकी स्टैंड निवासी प्रेरित कुमार की पानी की टंकी के पास कंफेक्शनरी की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान मौका पाकर एक अज्ञात आरोपी उसकी दुकान में रखा मोबाइल चोरी कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed