{"_id":"68a356e022026380760c6adc","slug":"mission-admission-lines-in-colleges-for-admission-on-the-last-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139048-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : आखिरी दिन प्रवेश के लिए कॉलेजों में लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : आखिरी दिन प्रवेश के लिए कॉलेजों में लगी लाइन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में प्रवेश कराते छात्र-छात्रा। संवाद
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए अंतिम दिन सोमवार को छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। इसके साथ ही पहली मेरिट लिस्ट की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई। अभी तक सभी कक्षाओं में करीब 50 फीसदी तक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश कराए हैं।
जिले के 78 कॉलेजों ने 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए पहली मेरिट सात अगस्त को जारी किया था। आठ अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सीसीएसयू ने नामांकन की अंतिम तिथि 12 से बढ़ाकर 18 अगस्त तक किया था। सोमवार को पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी के साथ संबंधित कॉलेजों में पहुंचे।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अभी तक पहली मेरिट से 50 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। बताया कि अब आगामी प्रवेश प्रक्रिया सीसीएसयू से मिलने वाले दिशानिर्देश के आधार पर की जाएगी। इसके लिए कॉलेज तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि परास्नातक में चल रही पंजीकरण की प्रक्रिया भी सोमवार को पूरी हो गई। अभी सीसीएसयू ने इसके लिए समय बढ़ाने का निर्देश जारी नहीं किया है।