{"_id":"654648e563292eee810af8a3","slug":"miscreants-threw-sugar-syrup-on-farmer-and-snatched-rs-1-5-lakh-in-bulandshahr-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: बदमाशों ने चाशनी फेंक कर डेढ़ लाख रुपये लूटे, धान बेचकर घर जा रहा था किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: बदमाशों ने चाशनी फेंक कर डेढ़ लाख रुपये लूटे, धान बेचकर घर जा रहा था किसान
Sat, 04 Nov 2023 07:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:17 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में बदमाशों ने एक किसान के ऊपर चाशनी फेंक कर डेढ़ रुपये छीन लिए। किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवीन सब्जी मंडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित नवीन सब्जी मंडी के बाहर शनिवार दोपहर को चाशनी फेंक कर किसान से डेढ़ लाख रुपये नकदी भरा थैला छीन लिया। किसान कुछ समझ पाता उससे पहले आरोपी बदमाश अपने साथी के साथ रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
अरनिया थाना क्षेत्र के हिसारा गांव निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर, 30 अक्तबर और चार नवंबर यानी शनिवार को उसने सब्जी मंडी में आढ़ती को धान बेचा था। तीनों बार धान की कम रकम मिली थी। आढ़ती से हिसाब करके डेढ़ लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। किसान ने नकदी अपने थैले में रखी हुई थी। जब वह सब्जी मंडी के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहा था, तभी एक अज्ञात युवक पैदल उसके पास आया और उसके ऊपर चाशनी फेंक दी।
विज्ञापन
वह कपड़ों से चाशनी साफ करने लगा, तभी आरोपी युवक किसान के हाथ से थैला छीनकर दूर खड़े बाइक सवार साथी के साथ वहां से भाग गया। किसान ने शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और सीओ वरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ वरुण सिंह का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का लग रहा है। इसमें शिकायत के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन