फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Miscreants looted a bike from a young man on the highway

Bulandshahar News: हाईवे पर बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted a bike from a young man on the highway
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से उसकी बाइक लूट ली। देहात पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के ग्रीन पार्क भूड़ चौराहा निवासी रहीस ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह गुलावठी से बुलंदशहर लौट रहा था। गुलावठी मार्ग पर शांतिदीप होटल के समीप एक बाइक पर दो बदमाशों ने पीछे से लात मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद दोनों बदमाश उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने लोगों की मदद से आसपास क्षेत्र में अपनी बाइक और बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित की सूचना पर देहात पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की है। कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed