फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Misbehavior with women while bathing in Ganga

Bulandshahar News: गंगा स्नान के दौरान महिलाओं से अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
अहार। गंगा स्नान के दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं पर रेत फेंक दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खानपुर के गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह 19 अक्तूबर को परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आए थे। आरोप है कि गंगा में करीब 25 अन्य लोग भी स्नान कर रहे थे। इनमें से सात-आठ युवकों ने शराब पी हुई थी। आरोप है कि जब उनके परिवार की महिलाएं स्नान कर रहीं थी, तो आरोपियों ने उन पर रेत फेंक दिया। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता की और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। जब उनके परिवार के अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जहांगीराबाद के जसर दरवाजा निवासी तोता, मनीष, प्रशांत व कालू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 115 (2), 191 (2), 351 (2) और 352 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed