फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minors are driving two wheelers, overloaded vehicles are becoming a problem

Bulandshahar News: नाबालिग चला रहे दोपहिया, ओवरलोड वाहन बन रहे मुसीबत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में यातायात नियमों की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही हैं। यातायात माह में पुलिस ने विभिन्न अभियान चलाए, इसके बावजूद सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन होता नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को भी किशोर दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट लगाए और ट्रिपलिंग करते दिखे। ओवरलोड वाहनों के चलते भी मुसीबत हुई। यातायात माह के दौरान करीब 23 हजार वाहनों के चालान किए गए और छह करोड़ का जुर्माना लगाया गया। इसके बावजूद आमजन यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


केस-एक : ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बैठाए जा रहे छात्र
शिकारपुर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को ई-रिक्शे में बैठा लिया गया। शेष बचे छात्र रिक्शा में पीछे से लटक गए। यह नजारा शिकारपुर के बदायूं-दिल्ली हाईवे का था। यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


केस-दो: नाबालिग भी कर रहे बिना हेलमेट ट्रिपलिंग
कचहरी रोड पर किशोर बिना हेलमेट लगाए ट्रिपलिंग करते हुए नजर आए। इस दौरान बाइक सवार कुछ बच्चे एक कार से टकराने से भी बचे। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गाें में से एक है। पूर्व में कचहरी तिराहे पर आए दिन चेकिंग अभियान चलाया जाता था लेकिन अब यह भी बंद है। जिससे नाबालिग छात्र-छात्राएं जमकर वाहन दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-तीन: ओवरलोड वाहनों से लगता है जाम
किसान खेतों से ट्रैक्टर-ट्रॅाली और ट्रकों में गन्ने की ओवरलोडिंग कर मिलों तक पहुंच रहे हैं। ओवरलोडिंग होने के चलते आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। नगर के चांदपुर रोड पर दिनभर ओवरलोड वाहनों के चलते जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा अन्य मार्गाें पर भी ओवरलोड वाहनों के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


सभी से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया है। अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आमजन के अलावा पुलिसकर्मियों के भी चालान किए जा रहे हैं। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed