फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minor takes own life following minor altercation with father

UP: पिता की दो बात न सह सका लक्की, नाबालिग बेटे ने फांसी लगाकर दी जान; Video

Sat, 18 Apr 2026 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 10:39 PM IST
सार

यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) की है। बताया जा रहा है कि देर शाम लक्की का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद युवक ने घर के अंदर ही फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन
Minor takes own life following minor altercation with father
लक्की का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवक ने अपने पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी पहचान लक्की नामक नाबालिग के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पिता से हो गया था विवाद
यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) की है। बताया जा रहा है कि देर शाम लक्की का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद युवक ने घर के अंदर ही फंदा लगा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और परिवार में कोहराम
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरा है। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में गहरा कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed