फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minor cousin sister raped

Bulandshahar News: नाबालिग चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Minor cousin sister raped
शिकारपुर। चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आरोपी की पत्नी ने अपने पति को पिटता देख पुलिस को सूचना दी, तो पूरी सच्चाई सामने आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने पिता की मौत के बाद पत्नी समेत चाचा के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि युवक बाग की रखवाली का काम करता है। रविवार देर रात अचानक मौसम खराब होने पर पीड़िता की मां ने आरोपी को बहन के साथ जाकर बाग से चारपाई उठाने के लिए कहा। पीड़िता की मां का आरोप है कि काफी देर तक चारपाई लेकर न लौटने पर मौके पहुंची तो आरोपी को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी की पिटाई कर दी। अपने पति की पिटाई होती देख उसकी पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो पीड़िता और उसकी मां ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -- शोभित कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed