{"_id":"64bc0e1d2c13d3e0e003fc26","slug":"minister-of-state-reviewed-the-development-works-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-1913-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राज्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राज्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर।
विकास कार्यों को तेज गति के साथ गुणवत्ता से पूरा किया जाए। किसी भी हाल में विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। यह बातें जल शक्ति एवं राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं।
शनिवार को जल शक्ति एवं राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सिकंदराबाद के गांव नयागांव में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राज्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया कि सिंचाई विभाग की सभी परियोजनाओं को समय के साथ पूरा किया जाए। किसी भी हाल में योजनाओं को पूरा करने में देरी न हो।
बैठक के बाद राज्यमंत्री ने धरपा के पास स्थित नहर के निर्माणाधीन घाट और रेगुलेटर निर्माण की प्रक्रिया का जायजा लिया। घाट के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय के साथ गुणवत्तायुक्त तरीके से कार्य पूरा किया जाए। अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि घाट के निर्माण में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।