फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Military killed in China border in Ladakh, Kovid-19 positive

लद्दाख में चीन बॉर्डर पर हुई फौजी की मौत, कोविड-19 आया पॉजिटिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Military killed in China border in Ladakh, Kovid-19 positive
गुलावठी के ग्राम भटौना निवासी मृतक जवान तरूण तेवतिया का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
लद्दाख में चीन बॉर्डर पर हुई फौजी की मौत, कोविड-19 आया पॉजिटिव
विज्ञापन

गुलावठी। लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी सेना के जवान की रविवार को मौत हो गई। सेना के अफसरों द्वारा पहले जानकारी दी गई कि हार्टअटैक से मौत हुई है। वहीं, सोमवार को परिजनों को फोन कर बताया गया कि मृतक जवान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस कारण उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। जानकारी होने के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी 30 वर्षीय तरुण तेवतिया पुत्र देवेंद्र तेवतिया भारतीय सेना में वर्ष 2012 में जवान के पद पर भर्ती हुए थे। उनके भाई धर्मेंद्र और चाचा संजय तेवतिया ने बताया कि उनकी वर्तमान तैनाती लद्दाख में फाइव आरआर जाट रेजिमेंट में चीन बॉर्डर पर थी। बताया गया कि गत 30 सितंबर को ही वह छुट्टी काट कर अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे। परिजनों का कहना है कि रविवार को उनके पास सेना के एक कमांडर का फोन आया था। उन्होंने बताया कि तरुण तेवतिया की रविवार को मौत हार्ट अटैक से बताया गया। लेकिन, सोमवार को सेना की ओर से एक बार फिर फोन आया कि मृत जवान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस कारण पार्थिव शरीर का लद्दाख में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जवान की पांच साल पूर्व शादी हुई थी। उनकी एक डेढ़ वर्ष की बिटिया भी है।
विज्ञापन

सेना ने कराई पांच लोगों की हवाई टिकट
सेना ने मृत जवान के पांच परिजनों को लद्दाख आने की अनुमति दी है। सेना ने मृतक के मामा जगवीर सिंह, चाचा लोकेद्र सिंह, संजय तेवतिया, मौसा अनिल कुमार और ससुर मनवीर सिंह का हवाई टिकट करा दिया है। इन सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही लद्दाख जाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed