{"_id":"68e69867bc42e9051b0d0a9c","slug":"merit-list-for-three-year-llb-course-released-admissions-to-begin-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141793-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की मेरिट जारी, आज से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की मेरिट जारी, आज से होंगे प्रवेश
विज्ञापन
बुलंदशहर। एलएलबी तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कॉलेजों ने मेरिट जारी कर दी है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। 11 अक्तूबर तक प्रवेश कराने का मौका मिलेगा।
सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज शिकारपुर के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबंधित कॉलेजों में संचालित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। छात्र-छात्राओं से सीसीएसयू की वेबसाइट पर चार अक्तूबर तक पंजीकरण करवाए गए। सात अक्तूबर तक पंजीकरण की हार्ड कापी जमा की गई है।
सत्यापन के बाद बुधवार को मेरिट जारी की जाएगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को नौ से 11 अक्तूबर तक प्रवेश कराने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद शेष सीटों पर प्रवेश के लिए 11 अक्तूबर को फिर एक मेरिट जारी की जाएगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 13 अक्तूबर प्रवेश का मौका मिलेगा। बताया कि इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसलिए मेरिट में नाम आने पर निर्धारित तिथि तक प्रवेश सुनिश्चित करा लें। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।