फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mercury, fog and cold wave made people shiver, even the sun did not provide relief.

Bulandshahar News: पारा, कोहरा व शीतलहर ने कंपकंपाया, धूप से भी नहीं मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mercury, fog and cold wave made people shiver, even the sun did not provide relief.
खुर्जा जीटी मार्ग पर बुधवार सुबह छाया कोहरा। संवाद
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से पाला, कोहरे व शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है। कोहरे के चलते सुबह के समय वाहन चालकों के साथ अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर दिन में धूप निकली लेकिन शीतलहर के बीच कंपकंपी से राहत नहीं मिल सकी। तापमान में भी इजाफा हुआ और शाम ढलते ही ठंड और कोहरे का असर फिर से बढ़ने लगा। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पाले व पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार की सुबह कोहरा छाने से दृश्यता करीब 15 मीटर रही। ऐसे में वाहन चालकों समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि करीब 11 बजे के बाद कोहरा कम हुआ और धूप भी निकली। बावजूद इसके कंपकंपी कम नहीं हुई। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई पड़ा। सर्द हवाओं के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 73 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मंगलवार को 18 और न्यूनतम तापमान कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि शीतलहर के बीच रात में पाला भी पड़ रहा है। कोहरा भी जारी है और ऐसे ऐसे मौसम से जल्द राहत के आसार नहीं बन रहे हैं। कंपकंपा देने वाली ठंड का असर जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 6 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed