{"_id":"64971db47bd5fcdcfa0b7f08","slug":"mercury-fell-due-to-heavy-rain-in-bugrasi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-643-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुगरासी में झमाझम बारिश से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुगरासी में झमाझम बारिश से गिरा पारा
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर-बुगरासी।
जिले में पिछले कई दिन से बादल छाए हैं। शनिवार को बुगरासी में झमाझम बारिश हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बारिश से तापमान में गिरावट तो आ गई लेकिन, उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अच्छी बारिश होने की संभावना बात कह रहे हैं।
जिले में मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। पिछले दिनों जहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा तो वहीं, बादल छाने पर इससे राहत की उम्मीद जगी। लेकिन अब पिछले कई दिन से बादल छाए हुए हैं। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं पर बूंदाबांदी हो रही है। इसी के साथ सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी जारी है। ऐसे में इस समय बढ़ी उमस बेहाल करने का काम कर रही है। इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं। बावजूद इसके राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को पूरा दिन बादल छाए रहे और ऐसा कई बार लगा कि अच्छी बारिश होगी, लेकिन बुगरासी में अच्छी बारिश हुई और अन्य क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हो सकी। बुगरासी निवासी मनी अग्रवाल, राजीव कुमार, नरेश कुमार, मोहम्मद दानिश, सईद सैफी समेत अन्य लोगों ने बताया कि तीन दिन से बादल छाए थे। हवा बंद थी, जिससे उमस बढ़ी थी। घर के फर्श गीले होने से सील के चलते स्मेल आने लगी है। रात में गर्मी से बचने के लिए छत पर पंखा चला कर सोया से रहा था। शनिवार को झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिल गई है। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही लो-वोल्टेज की चल रही समस्या से भी निजात मिल गई है।
अधिकतम तापमान कम होकर 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की आठ किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि लगातार अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। बारिश होने के बाद ही उमस से कुछ राहत मिल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान कम होकर 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।