{"_id":"56f81e294f1c1bc854f14e8b","slug":"member-count-resolution-in-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनती के मेंबर, मिनटों में प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनती के मेंबर, मिनटों में प्रस्ताव पास
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में बोर्ड ने वर्ष 2016-17 के लिए 24 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। बोर्ड में अफसरों की उपस्थिति बेहद कम रही। इस दौरान पिछली बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों की कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं होने पर कई जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में गत 14 जनवरी को हुई बैठक के निर्णयों पर चर्चा की गई। गत बैठक में बोर्ड ने 10 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदेान की थी। 10 करोड़ में कहां-कहां काम हुए। इसकी कार्ययोजना बैठक में प्रस्तुत नहीं की गई।
विज्ञापन
सभी सदस्यों ने एक सुर में जिला पंचायत अध्यक्ष से कार्ययोजना पेश करने की मांग की। बैठक में कहा गया कि पीडब्ल्यडी अनूपशहर रोड का निर्माण करवा रहा है। मरम्मत कई बार हो चुकी है। 20 किलोमीटर के टुकड़े में हर बार दो किलोमीटर सड़क का टुकड़ा बिना मरम्मत छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभन्न विभाग द्वारा दिए गए प्रस्तावों और योजनाओं पर चर्चा की। तय किया गया कि आरइएस जनपद में 60 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराएगा।
बैठक में सलेमपुर जाट, जौली, फरीदपुर, हिरनोटी, महेपाजांगीर में सड़क के प्रस्ताव आए। बोर्ड बैठक में वर्ष 2016-17 के लिए 24 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी प्रदान की गई।