फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Meetings fell, jam pilgrims

इंतजाम फेल, जाम से जूझे श्रद्धालु

Thu, 11 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 11 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Meetings fell, jam pilgrims
जाम - फोटो : अमर उजाला

जिलेभर में बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई गई। गंगा में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इस दौरान प्रशासन के तमाम इंतजाम फेल हो गए। श्रद्धालुओं को कहीं जाम से जूझना पड़ा तो कहीं गंदगी से दो-चार होना पड़ा। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा और जगह-जगह कार्यक्रम और भंडारों का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


नगर में बुद्ध पूर्णिमा पर जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। जिले के अहार, सिद्धबाबा, अनूपशहर, नरौरा, रामघाट, राजघाट और कर्णवास में गंगा स्नान को अलसुबह से लेकर दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


अनूपशहर गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। अंबेडकर पार्क पर पूर्व ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हलुआ प्रसाद, शीतल जल व शरबत की प्याऊ लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलावठी में मोहल्ला भीमनगर में समता सैनिक दल के तत्वाधान में आयोजित गौतम बुद्ध जयंती कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध के चित्र के समक्ष नमन कर उनके आदर्शा पर चलने का संकल्प लिया। प्रधान महासचिव सुरजीत सिंह गौतम ने गौतम बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौतम बुद्ध ने विश्व को अंहिसा का संदेश दिया।


कार्यक्रम में मंागेराम, सचिन सागर, राकेश सांगा, योगीराज सिंह, जसवंत राव, किशन लाल गौतम, सुनील कुमार, सुभाष चंद, नवल किशोर, डॉ. नवीन, नंदू तोलानी, मास्टर राहुल ने भाग लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed