फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   meeting

छह ईओ के वेतन पर लगी रोक, 14 से मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
छह ईओ के वेतन पर लगी रोक, 14 से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। एडीएम प्रशासन/स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार का कलक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होेंने लंबित ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं होने पर 14 निकायों के ईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कम वसूली पर छह निकायों के ईओ के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें निकायों में कम वसूली पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में माह दिसंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली की समीक्षा में बुलंदशहर, जहांगीराबाद, स्याना, डिबाई, खानपुर और बुगरासी द्वारा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत से भी कम वसूली की गई। जबकि, मानक के अनुसार निकायों को नवंबर के अंत तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 60 प्रतिशत वसूली करनी थी। कम वसूली के कारण एडीएम ने उक्त ईओ के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं होने पर सिकंदराबाद, अनूपशहर और बुगरासी को छोड़कर अन्य सभी 14 निकायों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड को देखते हुए एडीएम ने सभी निकायों के अधिकारियों को चौराहों पर गैस के अलाव लगवाने और प्रतिदिन व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो व आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रास्तों, फुटपाथ आदि स्थानों पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरों में छुड़वाएं। इसके आलवा कोविड-19 के नियमों का पालन कराएं। साथ ही सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश को आश्रय स्थल में पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed