{"_id":"68c5a185a410063cad05aefe","slug":"meerut-province-dominates-in-volleyball-and-weightlifting-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140480-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वॉलीबॉल और भारोत्तोलन में मेरठ प्रांत का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वॉलीबॉल और भारोत्तोलन में मेरठ प्रांत का दबदबा
विज्ञापन
शिकारपुर। सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीन प्रांतों के वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, तीरंदाजी के 436 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बालकों की वॉलीबॉल अंडर-17 में प्रथम स्थान पर मेरठ प्रांत के मुजफ्फरनगर, द्वितीय स्थान पर शांतिपुरी उत्तराखंड और तृतीय स्थान पर रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर शिकारपुर मेरठ प्रांत की टीम विजयी रही।
बालिकाओं की भारोत्तोलन अंडर-19 आयु वर्ग की 63 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शालू प्रथम स्थान व ब्रज प्रांत के वृंदावन की वर्षा द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 आयु वर्ग की 69 किलोग्राम भार में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शिखा ने पहला और ब्रज प्रांत के वृंदावन की राधिका ने दूसरा स्थान पाया। 44 किलोग्राम भार में गाजियाबाद की कीर्ति शर्मा प्रथम व सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की कनिका द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता रविवार को संपन्न होंगी।