फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Meerut ATS caught Khaliq Ansari of Bulandshahr

Bulandshahar News: मेरठ एटीएस ने बुलंदशहर के खालिक अंसारी को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Meerut ATS caught Khaliq Ansari of Bulandshahr
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एटीएस ने बुलंदशहर के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी खालिक अंसारी को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने उसे पीएफआई से जुड़ा होने के शक में पकड़ा है। हालांकि, करीब सात माह पूर्व भी एटीएस ने उसे ऊपरकोट स्थित उसके घर से हिरासत में लिया था। बाद में उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

नगर के ऊपरकोट खिड़की मोहल्ला निवासी अब्दुल खालिक अंसारी पूर्व में सपा से जुड़ रहे। उसके बाद वह बीते काफी समय से एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहे। वर्तमान में भी वह भाकियू से जुड़े हुए हैं। बताया गया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए मेरठ गए थे। उनकी पत्नी को किडनी की परेशानी है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल में रुके हुए थे। उसी दौरान एटीएस ने उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया और अपने साथ लेकर चली गई। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एटीएस ने खालिक को मेरठ से पकड़ा है। करीब सात माह पूर्व भी एटीएस ने उसे पीएफआई का सक्रिय सदस्य होने के चलते उसके आवास से पकड़ा था और बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। वर्तमान में उसकी गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। न ही जनपद में खालिक के घर पर एटीएस ने दबिश दी है। पूर्व में जनपद पुलिस ने भी जानकारी मिलने पर उसके घर की तलाशी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed