{"_id":"65bd1fd8879e80a569070fd4","slug":"medicines-have-to-be-taken-from-outside-after-consultation-in-opd-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-110940-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ओपीडी में परामर्श के बाद बाहर से लेनी पड़ रही दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ओपीडी में परामर्श के बाद बाहर से लेनी पड़ रही दवा
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों ने निशुल्क दवा नहीं मिलने का आरोप लगाया है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक सिर्फ परामर्श दे रहे हैं। दवा बाहर के मेडिकल स्टोर से लेने को लिखकर दे देते हैं। इससे उपचार महंगा हो जा रहा है। मरीजों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
नगर निवासी महिला हिमानी ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में दिखाने गईं। चिकित्सक ने परामर्श देकर कुछ दवाएं लिखी और कहा कि यह दवाएं बाहर मेडिकल स्टाेर से ले लेना। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीज कृष्णा वर्मा ने बताया कि चर्म रोग होने पर उन्होंने चिकित्सक को दिखाया। महिला चिकित्सक ने बाहर के एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने को कहा, जहां पर दवाएं प्रिंट मूल्य पर मिली। उन्होंने भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले में शिकायती पत्र अभी नहीं मिला है। बाहर की दवा यदि कोई लिख रहा है तो स्वयं अपने स्तर से जांचकर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जो दवाएं काउंटर पर उपलब्ध है, उनका लाभ मरीजों को दिया जाएगा। -डॉ. मनीषा जिंदल, प्रधानाचार्य कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय।