फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Medical ward full, patients undergoing treatment on bench

Bulandshahar News: मेडिकल वार्ड फुल , बेंच पर इलाज करवा रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। सोमवार को 40 बेड के वार्ड में 55 मरीज भर्ती मिले। इसमें 40 मरीज बेड पर तो 15 मरीजों को बेंच पर इलाज करवाना पड़ा। ओपीडी में भी मरीजों की दोपहर तक लाइन लगी रही। पंजीकरण काउंटर एवं दवा काउंटर की लाइन इमरजेंसी के पास तक पहुंच गई।
विज्ञापन

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद भी जिला अस्पताल में एक साल बाद भी संसाधन नहीं बढ़ सके हैं। इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप बना होने के बावजूद मरीजों को मेडिकल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जहां 40 बेड के वार्ड में सोमवार को 55 मरीज भर्ती मिले। इनमें 15 को बेड की जगह बेंच पर लेटकर इलाज करवाना पड़ रहा है। जबकि अस्पताल में कई वार्ड खाली चल रहे हैं तो कुछ में सामान रखा है।
विज्ञापन

बेंच पर भर्ती मरीज हरसरन ने बताया कि बेड फुल होने पर बेंच पर भर्ती कर दिया। मजबूरन बेंच पर अपना इलाज करवा रहा हूं। महिला मरीज रुखसार एवं अंजली ने बताया कि दो दिन से इलाज चल रहा है। बेड की जगह बेंच पर ही इलाज होने से अन्य परेशानियां भी हो रही है। मरीज नन्ही देवी व शबनम ने बताया कि बेड न मिलने पर दूसरे वार्ड में भर्ती करने को कहा तो मना कर दिया। बोले बेंच पर भर्ती होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



1500 से अधिक पहुंचे ओपीडी में मरीज, 64 हुए भर्ती
जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से दोपहर तक मरीजों की भारी भीड़ रही। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में शाम तक मरीज पहुंचे। ओपीडी में सोमवार को 1500 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगकर पर्चा, परामर्श, ब्लड जांच व दवा लेनी पड़ी। हालात यह हो गए कि दोपहर को 11 से 12 बजे करीब दवा एवं पंजीकरण काउंटर की लाइन इमरजेंसी के पास तक पहुंच गई। इसमें वायरल बुखार के 409 मरीज और शेष अन्य बीमारियों के रहे। वहीं, इमरजेंसी में शाम पांच बजे तक 64 मरीज भर्ती हुए। इसमें वायरल बुखार के 19 मरीज थे। संबंधित को मेडिकल वार्ड व प्राइवेट वार्ड में भेजा गया।

अभी जो व्यवस्था है उसी पर मरीजों को उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही संसाधन बढ़ जाएंगे। - डॉ. प्रदीप राना, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed