फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Medical officer molested in ICU of private hospital

Bulandshahar News: निजी अस्पताल के आईसीयू में मेडिकल ऑफिसर से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। निजी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात महिला चिकित्सक से अस्पताल संचालक के साले ने आईसीयू में छेड़छाड़ की। आरोप है कि चिकित्सक ने अस्पताल संचालक और मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने समझौते के लिए दबाव बनाया। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


चांदपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने बताया कि वह 29 अगस्त को ड्यूटी के दौरान राउंड पर थीं। जब वह आईसीयू में मरीजों को देखने पहुंचीं तो अस्पताल संचालक का साला गजेंद्र भी वहां आ गया और जबरन आईसीयू में घुसने का प्रयास करने लगा। बताया कि नर्स ने भी आरोपी को आईसीयू में घुसने से रोका लेकिन वह नहीं माना। आरोपी जबरन आईसीयू में घुसा गया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन

जब उन्होंने इसका विरोध किया और आईसीयू से निकलकर अपने चैंबर में आ गईं तो आरोपी वहां भी उनके पीछे-पीछे आ गया और फिर से छेड़छाड़ की। जब मामले में अस्पताल के संचालक और प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं मैनेजर ने कहा कि अस्पताल संचालक के साले हैं, जिसके चलते समझौता कर लो। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब एक घंटे तक अस्पताल में चला ड्रामा

बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे मेडिकल ऑफिसर ड्यूटी पर पहुंचीं। इसके बाद वह राउंड लेते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को देखने गईं। आईसीयू में छेड़छाड़ की वारदात के बाद करीब एक घंटे तक अस्पताल में ड्रामा चलता रहा लेकिन न तो अस्पताल संचालक और न ही किसी स्टाफ या मरीजों के तीमारदार ने इसका विरोध किया।






शिकायत के आधार पर आरोपी गजेंद्र सिंह के साले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। -- विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed