फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Medical facilities will be available to Shiv devotees at 67 places till 23rd

Bulandshahar News: 23 तक 67 स्थानों पर शिवभक्तों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावन माह शुरू होते ही शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। जिलेभर के आठ बड़े मंदिर, 26 जगह स्वास्थ्य शिविर और 33 स्थानों पर मोबाइल टीम तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन

गंगा घाट के अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर 26 एंबुलेंस को आरक्षित किया गया है। सभी सीएचसी पर भी 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि 23 जुलाई तक सभी सीएचसी, चार ब्लॉक स्तरीय पीएचसी और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के आठ बड़े मंदिरों पर 23 जुलाई तक एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट के साथ वार्ड ब्वॉय तैनात रहेंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग के आठ रूटों पर 33 स्थानों पर पहली बार मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। साथ ही इन सभी रूटों के 26 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर भी लगेंगे। सभी जगह एंबुलेंस को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे गंभीर मरीजों को इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मंदिरों पर तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम

: भगवानपुर घाट
: शिव मंदिर, गांव बरासऊ
: सिद्धेश्वर मंदिर, खुर्जा नगर
: प्राचीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर, अहार
: प्राचीन महादेव मंदिर, गांव मलकपुर
: प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, कस्बा औरंगाबाद
: राज राजेश्वर मंदिर, साठा बुलंदशहर
: श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ, गंगेरूआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed