{"_id":"58ee765d4f1c1b791ecf62df","slug":"mdm-will-also-be-taken-in-council-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में अब एमडीएम की भी ली जाएगी सेल्फी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में अब एमडीएम की भी ली जाएगी सेल्फी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम
- फोटो : demo pic
परिषदीय स्कूलों में अब शिक्षक न तो मनमानी कर पाएंगे और न ही मिड-डे-मील में धांधली का खेल चलेगा। अब स्कूलों में तीन बार सेल्फी ली जाएगी। ये आदेश बुधवार को डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने दिए हैं। बीएसए ने भी आदेश मिलने पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एमडीएम का वितरण न होने की शिकायतें अफसरों को मिलती रहती हैं। ऐसे में डीएम परिषदीय स्कूलों पर नजर जमाए हैं, ताकि वहां बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सके। प्रशासन और बीएसए की सख्ती के बावजूद भी शिक्षक मनमानी पर अड़िग हैं।
विज्ञापन
डीएम ने बुधवार को आदेश जारी किया है कि अब स्कूलों में मनमानी रोकने को तीन बार सेल्फी ली जाएगी। यह सेल्फी तत्काल विभागीय अफसरों को भेजी जाएगी ताकि उस पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि आदेश का यदि शिक्षकों और विभागीय अफसरों व कर्मचारियों ने पालन नहीं किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना का कहना है कि आदेश मिलने पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस आदेश को कड़ाई से लागू किया जाएगा।