Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MBBS admission starts in medical college

Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दाखिले शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। ऑल इंडिया कोटे से एक अभ्यर्थी ने दाखिले को लेकर अपनी प्रक्रिया कराई है। जबकि तीन अन्य रिपोर्टिंग करके गए हैं। वहीं, 31 अगस्त से राज्य कोटे की सीटाें के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज को इसी वर्ष मान्यता मिलने पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी गई। मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 15 और राज्य कोटे की 85 सीट निर्धारित की गई हैं। ऑल इंडिया कोटे की पहली काउंसिलिंग में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज एलॉट हुआ है, उन अभ्यर्थियों के दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। ऑल इंडिया कोटे में रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी कॉलेज पहुंचने लगे हैं। कॉलेज में अभी तक चार अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें सरधना निवासी उदयराज भाटिया कॉलेज में दाखिला कराने की प्रक्रिया कराने वाले पहले अभ्यर्थी हैं। जबकि तीन अन्य अभ्यर्थी कॉलेज में प्रवेश संबंधी वार्ता करके गए हैं। शुक्रवार को उदयराज निर्धारित फीस एवं जमानत राशि का भुगतान कर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करा लेंगे। वहीं, शनिवार से राज्य कोटे के अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। पांच सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण होने पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को लगाना होगा मेडिकल
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पांच विभागों के चिकित्सकों से मेडिकल कराना होगा। इसमें मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी व मानसिक रोग शामिल हैं। जबकि छात्राओं को स्त्री रोग विभाग में भी मेडिकल कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश के लिए बनाई गई सात टीमें
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार कॉलेज में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज आदि की जांच करने के लिए तीन-तीन सदस्यों की करीब सात टीमें बनाई गई हैं। प्रवेश लेने को आने वाले अभ्यर्थियों की फीस जमा होने के बाद पूरी प्रक्रिया मानी जाएगी।


स्टेट कोटे वाले अभ्यर्थी ये दस्तावेज रखें तैयार
: नीट स्कोर कार्ड
: आठ पासपोर्ट साइज फोटो
: 10वीं की अंक तालिका व प्रमाण पत्र
: 12वीं की अंक तालिका व प्रमाण पत्र
: प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
: आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पासपोर्ट)
: जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
: आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
: माइग्रेशन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

मेडिकल कॉलेज में नवीन सत्र को लेकर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। ऑल इंडिया कोटे से अभी एक अभ्यर्थी ने प्रक्रिया कराई है। तीन अन्य अभ्यर्थी भी आए लेकिन अभी दस्तावेज की जांच नहीं करवाए हैं। 31 से राज्य कोटे से होने वाले प्रक्रिया के लिए तीन-तीन सदस्यों की सात टीमें बनाई हैं। - डॉ. मनीषा जिंदल, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed