{"_id":"69482858864b309b1b07f22c","slug":"maximum-temperature-drops-by-four-degrees-yellow-fog-alert-issued-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-145724-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कड़ाके की ठंड... चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, कोहरे का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कड़ाके की ठंड... चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, कोहरे का येलो अलर्ट
विज्ञापन
मांगकर गुजारा करने के बाद थक हारकर जमीन पर सोती महिला... रविवार जिला अस्पताल के परिसर में ठंड स
बुलंदशहर। पिछले पांच दिन से जारी कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार की रात कोहरा कुछ कम रहा। रविवार दिन में धूप नहीं निकली और शाम होते ही फिर कोहरा छाने लगा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। वहीं अतिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अब बुलंदशहर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले पांच दिन से सर्दी कहर ढा रही है। शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक कोहरे का असर कम रहा। सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड ने आम आदमी को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रविवार को सड़क पर कहीं पर अलाव की व्यवस्था नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद ठंड बढ़ी है। अभी कोहरे व कड़ाके की ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है। इससे आमजन के साथ आलू, सरसों व सब्जी की फसलों को बचाने की जरूरत है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर रहने का अनुमान है।