फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Maximum temperature dropped by two degrees

Bulandshahar News: दो डिग्री और गिरा अधिकतम तापमान, ठंड से बेहाल हुए लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शीतलहर के बीच मंगलवार को गलन और बढ़ गई। अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम एक डिग्री कम हो गया। मौसम वैज्ञानिक पांच जनवरी से ठंड और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। ठंड से गेहूं की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को धूप निकली लेकिन गलन कम नहीं हुई। ठंड बढ़ने के साथ ही अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 16 और न्यूनतम भी एक डिग्री कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 63 फीसदी और हवा की गति पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार ऐसी कंपकंपा देने वाली ठंड से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। पांच जनवरी से और ठंड का सामना करना होगा। एक बार फिर से कोहरा भी पड़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed