{"_id":"6a0c4a822a850b3e2e0574e0","slug":"massive-fire-broke-out-in-sewing-center-in-chattari-in-bulandshahr-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में सिलाई सेंटर में लगी आग: लाखों का सामान जलकर राख, देर रात मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में सिलाई सेंटर में लगी आग: लाखों का सामान जलकर राख, देर रात मची अफरा-तफरी
Tue, 19 May 2026 05:03 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 19 May 2026 05:03 PM IST
सार
बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात सिलाई सेंटर में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सेंटर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
बुलंदशहर में छतारी में सिलाई सेंटर में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर जिले के छतारी कस्बे में सोमवार देर रात एक सिलाई सेंटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे सेंटर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गांव लालगढ़ी निवासी बेदप्रकाश पुत्र तुलाराम का छतारी में सिलाई सेंटर है। बताया गया कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे उन्हें फोन पर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर फायर सर्विस को फोन किया फालर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और सेंटर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार सेंटर में करीब 20 सिलाई मशीन, तीन कटिंग मशीन, दो इंटरलॉकिंग मशीन, सिलाई का कपड़ा तथा अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मशीनों की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि कपड़े सहित अन्य सामान का नुकसान भी लाखो रुपये का बताया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन