{"_id":"6990adccbe2d07a76f039c3a","slug":"martyrdom-for-the-protection-of-the-country-is-the-identity-of-bulandshahr-jayant-chaudhary-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-148697-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा के लिए शहादत बुलंदशहर की पहचान: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा के लिए शहादत बुलंदशहर की पहचान: जयंत चौधरी
विज्ञापन
गांव लुहारली में जनसभा को संबोधित करते कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा के
बुलंदशहर। बुलंदशहर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के नाम से जाना जाता है। जिले के हर घर, परिवार में ऐसे वीर सपूत मिल जाएंगे जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। शहीद की प्रतिमा के अनावरण करने का अवसर जो उन्हें दिया गया वह उसके लिए धन्यवाद करते हैं। ये बातें कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने चौधरी जयंत सिंह ने गांव लुहारली में शहीद सूबेदार रंजीत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर कहीं।
उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहादत देने वाले सपूतों को समाज और देश कभी नहीं भूलेगा। यही कारण है कि 65 साल पहले चीन और भारत युद्ध में शहादत देने वाले सूबेदार रंजीत सिंह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। कहा कि देश की तरक्की और खुशहाली के लिए हमें समाज में फैले जातिवाद के जहर को समाप्त करना होगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के दिए नारे देश की तरक्की का रास्ता खेतों से होकर जाता है को स्मरण करते हुए कहा कि उनका यह नारा आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक है। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगीकरण स्व. अजित सिंह की देन है। अमेरिका के साथ समझौते पर उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य व्यापार का विस्तार है, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य लेगा और उनकी आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
शहीद सूबेदार रंजीत सिंह प्रतिमा अनावरण करने के लिए राहुल गुर्जर और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब की तीन पीढि़यों ने जो किसानों को दिया है, उसका कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते।
जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान, जनसभा के आयोजक राहुल गुर्जर रहे और कॉर्डिनेटर डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि सभी को चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के पदचिन्हों पर चलकर देश और हर वर्ग को आगे बढ़ाना है। अवसर पर शहीद सूबेदार रंजीत सिंह जी के परिवार से पुत्र जयराज सिंह, भोज राज सिंह, पौत्र राहुल गुर्जर, रोहित गुर्जर व युवराज अर्जुन अलावा रालोद नेता हाजी यूनुस, सुनील चरौरा व अंजू मुस्कान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
-
बुलंदशहर के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का करेंगे प्रयास
जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कौशल विकास और आईटीआई शिक्षण संस्थान के विकास के लिए बजट में 1.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जिससे देश में कौशल का विकास हो और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो। कहा कि बुलंदशहर से उनके पूर्वजों का नाता है, इसलिए वह स्वयं को बुलंदशहर का ही मानते हैं। जिसके चलते उनका दायित्व बुलंदशहर के लिए अधिक है। उन्होंने सभा में मौजूद जनपद के लोगों से वादा किया कि बुलंदशहर के आईटीआई संस्थानों के विकास के लिए कार्य करेंगे।