{"_id":"ebb1d3cdca0024cef6e1331db509f4b4","slug":"marrige-electric-wire-break-rukus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात के दौरान एलटी लाइन टूटी, भगदड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात के दौरान एलटी लाइन टूटी, भगदड़
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव कालोनी में बारात चढ़त के दौरान जर्जर एलटी लाइन का तार टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। करंट से एक बालक समेत तीन बाराती मामूली रूप से झुलस गए।
तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना से नाराज कालोनी के लोगों ने बुधवार सुबह जर्जर लाइन बदलवाने को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मंगलवार रात करीब नौ बजे शिवकालोनी निवासी राजकुमार के परिवार में बारात चढ़त हो रही थी। इसी दौरान गली में जर्जर हो चुकी एलटी लाइन टूट कर गिर गई।
इससे बारातियों में भगदड़ मच गई। उधर, तार गिरने से छह वर्षीय विकास समेत दो बाराती भी मामूली रूप से झुलस गए। तीनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
उधर, तार टूटने की घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसे लेकर बुधवार सुबह एकत्रित होकर लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नागरिकों का कहना था कि आए दिन विद्युत जर्जर लाइन के टूटने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने की मांग की।