{"_id":"61b8d28bd08d6e45a01502e6","slug":"marrige-bulandshahr-news-gbd2310436170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पहुंचा दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में पहुंचा दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में पहुंचा दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार
बीबीनगर। एक गांव में सोमवार देर रात दूल्हे के नशे में होने की जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत कई लोगों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को सामान व नकदी वापस की। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की सोमवार को हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र से बरात आई थी। बताया गया कि शाम का चढ़त के बाद भोजन हुआ और बाद में जयमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया। लेकिन, जयमाला के बाद दुल्हन व उसके परिजनों को जानकारी हुई कि दूल्हे ने शराब पी हुई है। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत अन्य लोगों को बंधक बना लिया। दुल्हन ने भी दूल्हे के नशे की हालत में होने पर शादी से इंकार कर दिया। बरात को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर समेत बंधक बनाए गए लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उन्हें लेकर थाने पहुंच गए। यहां देर रात ही दोनों पक्षाें के बीच समझौता हुआ और वर व वधू पक्ष ने एक-दूसरे को दिया गया सामान लौटा दिया। इसके बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही लौट गए। हालांकि, मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
दूल्हे के शराब के नशे में होने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। - सुशील शर्मा, थाना प्रभारी