फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married woman murdered by poisoning for dowry

Bulandshahar News: दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered by poisoning for dowry
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगसाना कलां में दहेज में आठ लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की जहर देकर हत्या का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के भाई ने आरोपी पति सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी अंकित सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब आठ माह पूर्व उनकी बहन अंशु की शादी जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगसाना कलां निवासी मोहन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अंशु का पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और नंदोई दहेज में आठ लाख रुपये और एक कार की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपी पति पर उसकी भाभी से अवैध संबंध होने का भी आरोप है। इसका विरोध करने पर आरोपी मृतका के साथ मारपीट भी करता था।
विज्ञापन

तहरीर में मृतका के भाई ने बताया कि गत सात दिसंबर की सुबह अंशु ने फोन पर ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करने और जहर खिलाने की जानकारी दी थी। सूचना पर पुलिस व परिजन अंशु की ससुराल पहुंचे। लेकिन, उससे पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने अंशु को बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान अंशु की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसएसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed