फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married woman molested on the pretext of shooting a song

Bulandshahar News: गाना शूट करने के बहाने विवाहिता के साथ की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman molested on the pretext of shooting a song
सिकंदराबाद। गाना शूट करने के बहाने विवाहिता को बाहर ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खुर्जा नगर निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार माह पूर्व काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात सिकंदराबाद निवासी पूजा से हुई थी। जिसके बाद पूजा अपने मित्र अनुज के साथ उनके घर पर आई। अनुज ने उन्हें गाने में काम करने का ऑफर दिया। जिसके बाद वह पूजा के साथ अनुज से मिलने के लिए सहारनपुर गईं। सभी होटल में रुके जहां अनुज और पूजा ने शराब का सेवन किया। उन्हें भी जबरदस्ती बियर पिलाई। शराब के नशे में अनुज ने उनके साथ छेड़छाड़ की। पूजा को बताने पर उसने भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं होने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन

गाना शूट करने के बाद लौटते समय अनुज ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसमें पूजा ने भी आरोपी का साथ दिया। मंगलवार को उक्त लोगों ने उन्हें फोन कर उकसाते हुए सिकंदराबाद बुलाया। जहां अनुज से फिर से उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed