{"_id":"6761b2c0c798b0f2790eb3e2","slug":"married-woman-and-her-mother-assaulted-for-dowry-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-106266-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज के लिए विवाहिता व उसकी मां से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज के लिए विवाहिता व उसकी मां से की मारपीट
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता और उसकी मां के साथ दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। साथ ही विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की मां ने जंक्शन चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जंक्शन क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह अगस्त 2023 को फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी पक्ष बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
कई बार बेटी की पिटाई भी की, जिसमें परिवार के बीच समझौता हो गया। आरोप है ससुर व बहनोई बेटी पर गलत नजर रखते थे। इसी के चलते बेटी अपने मायके में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
सोमवार को पति व ससुराल पक्ष के लोग बेटी को लेने आए। इसको लेकर पीड़िता गांव प्रधान के पास गई और उनके सामने समझौते की बात रखी। गांव प्रधान ने आरोपियों से इस तरह उत्पीड़न करने को मना किया।
आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। लड़की के बयान के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद