फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Marriage halls will be built in seven assembly constituencies, at a cost of Rs 9.87 crore.

Bulandshahar News: सात विधानसभा में बनेंगे बरात घर, खर्च होंगे 9.87 करोड़ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Marriage halls will be built in seven assembly constituencies, at a cost of Rs 9.87 crore.
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले किसी भी आयोजन के लिए लोगों को भटकना न पड़े, इसके लिए सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में बरात घर बनेंगे। एक बरात घर के निर्माण में 1.41 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस तरह से सात बरात घरों के निर्माण पर 9.87 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। शासन से मिले आदेश के बाद जिले में इनके निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले में सदर, सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई, अनूपशहर, स्याना, शिकारपुर और खुर्जा विधानसभा शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक भवनों की कमी के चलते के कारण लोगों को अपने कार्यक्रम करने के लिए कोई ठीक जगह नहीं मिल पाती है। ऐसे में लोगों को अपने कार्य को लेकर किसी बाहरी स्थान या फिर शहरी इलाकों में करना पड़ता है। अब सरकार ने हर विधान क्षेत्र में एक बरात घर बनाने के लिए शासनादेश जारी किया है। इसके लिए न्यूनतम तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि बरात घर में तीन कमरों के साथ ही एक हॉल, स्टेज मंडप के अलावा पुरुष-महिला शौचालय, दिव्यांग शौचालय, रसोईघर आदि का निर्माण होगा। बताया कि जमीन के चिह्नीकरण के साथ अन्य कार्य पूरे कर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed