{"_id":"61aa571d04ba660ebd41e7c2","slug":"maroof-murder-case-bulandshahr-news-gbd230413619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार रुपये के लिए साथियों ने कर दी थी मारूफ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार रुपये के लिए साथियों ने कर दी थी मारूफ की हत्या
विज्ञापन
आरोपी यश।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हजार रुपये के लिए साथियों ने कर दी थी मारूफ की हत्या
बुलंदशहर। देहात कोतवाली स्थित नेशनल हाईवे पर बने दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट गत दिनों युवक मारूफ उर्फ राजा की चाकुओं से गोदकर हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। चार हजार रुपये उधारी रकम के लिए उसके दो दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की स्कूटी और आलाकत्ल बरामद किया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट गत सोमवार को मारूफ उर्फ राजा (25) का शव मिला था। परिजनों ने रिश्ता टूटने के बावजूद भी उक्त युवती से प्रेम संबंध होने पर उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस दिशा में काम किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दोस्तपुर के आसपास स्थित दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो राजा दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर सवार होकर जाता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज राजा के परिजनों को दिखाई गई, जिस पर उन्होंने एक युवक की पहचान साकिब निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी अकबरपुर कोतवाली देहात के रूप में की। पुलिस का पता चला कि साकिब घायल है और नोएडा में उपचार करा रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चार हजार रुपये राजा को उधार दिए थे। 27 नवंबर को राजा स्कूटी लेकर उनके पास पहुंचा और दोस्तपुर के एक दोस्त से पैसे दिलाने की बात कही लेकिन वह उन्हें घूमाता रहा। इससे आवेश में आकर स्कूटी के पीछे बैठे साकिब ने राजा की पीठ में चाकू घोंप दिया। घायलावस्था में राजा की स्कूटी सड़क पर गिर गई, जहां राजा साकिब और उसके दोस्त यश निवासी नजीमपुरा भूड़ कोतवाली नगर से लड़ता रहा। चाकू लगने से साकिब भी घायल हो गया। दोनों ने राजा की गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। स्वाट टीम प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी की टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
साकिब का प्रेमिका को लेकर भी हुआ था मारूफ से विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपी साकिब भूड़ स्थित एक मिस्त्री की दुकान पर काम करता है। वह जिम जाता था। कुछ समय पूर्व जिम में ही उसकी मुलाकात भूड़ निवासी युवक यश से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बताया गया कि इसी दौरान साकिब का यश की एक रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसकी जानकारी मारूफ उर्फ राजा को भी थी। युवती को लेकर मारूफ और साकिब के बीच कई बार विवाद भी हुआ। इसी के चलते आरोपी साकिब ने मारूफ की हत्या की योजना बनाई और यश को उसकी रिश्तेदार युवती के लिए मारूफ द्वारा गलत बोलने की बात कहते हुए अपने जाल में फंसा लिया।