फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Manoj bid the highest for the chariot and Akash for the charioteer.

Bulandshahar News: मनोज ने रथ की और आकाश ने सारथी की लगाई अधिकतम बोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Manoj bid the highest for the chariot and Akash for the charioteer.
खुर्जा में जैन समाज की ओर से निकाली गई यात्रा में शामिल स्वर्ण रथ । संवाद
खुर्जा। श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथयात्रा महामहोत्सव में बुधवार को भगवान महावीर स्वामी को लेकर बैठने की सबसे अधिक बोली मनोज जैन ने लगाई। सारथी की बोली आकाश जैन ने लगाई। वहीं, यात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। रात को देश के प्रसिद्ध 11 कवियों ने अपनी कवियों से समा बांधा।
विज्ञापन

मेला कार्यकारिणी समिति के जनरल मैनेजर आकाश जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथयात्रा महामहोत्सव के अंतिम दिन धूमधाम के साथ यात्रा का आरंभ किया गया। स्वर्ण रथ दाताराम चौक स्थित मंदिर से चलकर बिंदा वाला चौक मंदिर के लिए रवाना हुआ। इसमें रथ पर बैठने के लिए लोगों ने बारी-बारी से बोलियां लगाईं, जो लाखों रुपये तक पहुंची। आकाश जैन ने बताया कि बोलियों की कीमत सामाजिक कार्यों के लिए होती और अधिकतम बोली लगने के बाद उसको सार्वजनिक नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

बैंड बाजा व ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा बिंदा वाला चौक मंदिर पर पहुंची। इस दौरान दौरान हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिसे देखने के लिए भी काफी संख्या में लोग उमड़े रहे। शाम सात बजे जादूगर सम्राट हैरी का कार्यक्रम हुआ। रात आठ बजे विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हरिओम पवार, कविता तिवारी, स्वयं श्रीवास्तव, सुदीप भोला, शंभू शिखर, प्रवीण शुक्ल, संजय झाला, शशिकांत यादव, सजल जैन, प्रवीण पांडेय, श्रद्धा शौर्य कवियों ने लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जैन समाज से संजय, सुदर्शन, दर्शन, पदम, अशोक, दिनेश आदि मौजूद रहे।

खुर्जा में जैन समाज की ओर से निकाली गई यात्रा में शामिल स्वर्ण रथ । संवाद

खुर्जा में जैन समाज की ओर से निकाली गई यात्रा में शामिल स्वर्ण रथ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed