फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man returned from Delhi committed suicide by hanging himself in his room

UP: दिल्ली से लौटे युवक ने कमरे में फंदे से लटककर दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी

Fri, 17 Oct 2025 10:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 10:00 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन
man returned from Delhi committed suicide by hanging himself in his room
मृतक प्रशांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एंचौरा गांव में दिल्ली से लौटे एक 23 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव एंचौरा में बुधवार देर शाम एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रशांत (23) के रूप में हुई है। मृतक के चाचा संजय कुमार ने बताया कि देर शाम प्रशांत का मासूम बेटा कमरे में रो रहा था। जब उनकी पत्नी कमरे में अंदर गईं तो उन्होंने देखा कि प्रशांत पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देखते ही उनकी चीख निकल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा संजय कुमार ने ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में फंदे से शव को नीचे उतारा और तुरंत अनूपशहर के सरकारी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि प्रशांत की शादी करीब दो साल पहले इंदौर खेड़ा निवासी एक युवती से हुई थी। वह कल देर रात ही दिल्ली से गांव लौटा था। वह दिल्ली में नौकरी करता था। 

विज्ञापन

प्रशांत दो भाइयों में बड़ा था। घटना के वक्त उसका छोटा भाई और पिता गांव से बाहर थे, जिन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर अनूपशहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई और फील्ड यूनिट को सूचित किया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed