फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man death certificate

पति के मृत्यु प्रमाण पत्र का किया ओवदन, बना दिया जिंदा जेठ का

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
man death certificate
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी विधवा महिला के जिंदा जेठ का बनाया गया मृत्यु प्रमाणपत्र। - फोटो : BULANDSHAHR
पति के मृत्यु प्रमाण पत्र का किया ओवदन, बना दिया जिंदा जेठ का
विज्ञापन

ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी एक विधवा महिला ने अपने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन उसे उसके जिंदा जेठ के नाम का मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया गया। इसमें ग्राम सचिव की लापरवाही बताई जा रही है।
गांव अमरगढ़ निवासी विधवा बबीता पत्नी विजेंद्र ने अपने पति की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्राम सचिव को ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित लेटर, मृतक का आधार कार्ड व शपथ पत्र देकर आवेदन किया था। आरोप है कि ग्राम सचिव ने आवेदनकर्ता महिला के जिंदा जेष्ठ प्रमोद कुमार के नाम से मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करके दे दिया। बबीता ने बताया कि जब उसने यह मृत्यु प्रमाणपत्र अपने मृतक पति के नाम से बीमा पॉलिसी को रिफंड कराने के लिए बीमा अधिकारी को दिया तो इसका खुलासा हुआ। उसे बताया गया कि यह आपके पति का नहीं, बल्कि जिंदा जेठ का मृत्यु प्रमाणपत्र है। यह बात सुनकर बबीता हैरान रह गई।
विज्ञापन

यह पहली घटना नहीं
इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उजागर हो चुका है। न्याय पंचायत अमरगढ़ क्षेत्र के गांव मदनगढ़ निवासी एक महिला की जमीन हड़पने के लिए एक वर्ष पूर्व जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया गया था। यह मामला तब खुला जब महिला गांव में आ गई थी। इसमें ब्लॉक के एक कर्मचारी की साठगांठ होने का भी आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बजाय जिंदा व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसका पता किया जाएगा और लापरवाही बतरने वाले ग्राम सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृत व्यक्ति का सही प्रमाणपत्र बनवाया जाएगा। - महेंद्र पाल, खंड विकास अधिकारी ऊंचागांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed