फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Malagarh headman's embezzlement charges confirmed, DM seizes powers

Bulandshahar News: मालागढ़ के प्रधान पर गबन के आरोपों की पुष्टि, डीएम ने सीज किए अधिकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम श्रुति ने अगौता ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालागढ़ के प्रधान जगजीवन सैनी के अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्रामीणों ने शिकायत देकर ग्राम प्रधान पर गबन के आरोप लगाए गए थे जो जांच में सही पाए गए। उन्होंने साफ-सफाई और मरम्मत कार्य के नाम पर यह राशि निकाली थी। अग्रिम जांच के लिए समिति गठित की गई है जो अपनी रिपोर्ट देगी। अब प्रधान से गबन की राशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मालागढ़ के ग्राम प्रधान जगजीवन सैनी पर गांव निवासी अनिल कुमार समेत अन्य ने शिकायत देकर गबन के आरोप लगाए थे। जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम प्रधान ने स्टेब्लाइजर के नाम पर 12,800 रुपये निकाले जिसका भुगतान अपने खाते में किया। सफाई के नाम पर 1,17900 रुपये की धनराशि अपने बेटे कृष्णा सैनी व अपने भाई के लड़के धीरज सैनी के नाम निकाली। इसके अलावा कुछ राशि दूसरे व्यक्तियों के नाम पर निकाली। ग्राम प्रधान व पदेन सचिव के द्वारा ई-रिक्शा चालक के नाम पर भी 1,19000 रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा तालाब सफाई के नाम पर 3,43,596 रुपये का भुगतान किया गया, जो जांच में यह सही पाया गया। इसके अलावा प्रधान पर मनरेगा में अपने पुत्र के नाम भुगतान किया गया गया, जो रिजेक्ट हो गया था। इसका दुरुपयोग किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी आरोपों की जांच के बाद यह पाया गया कि प्रधान ने विकास कार्यों के लिए आई राशि का दुरुपयोग किया है। प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। अब डीएम ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। पदेन सचिव को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। सचिव के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम पंचायत मालागढ़ के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार डीएम ने सीज कर दिए हैं। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम ने सचिव पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। अब गांव में समिति का गठन कर कार्य कराए जाएंगे। सचिव व प्रधान से इस राशि की रिकवरी भी होगी। - नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed