फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mail not distributed for six months, branch postmaster dismissed

Bulandshahar News: छह माह से नहीं बांटी डाक, शाखा डाकपाल बर्खास्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Mail not distributed for six months, branch postmaster dismissed
बुलंदशहर। मिर्जापुर निलोनी डाकघर पर तैनात शाखा डाकपाल ने छह माह से डाक का वितरण नहीं किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डाक अधीक्षक ने शाखा डाकपाल को बर्खास्त कर दिया है। डाकपाल से 813 आधार कार्ड, 151 मतदाता पहचान पत्र, 579 स्पीड पोस्ट बरामद किए गए हैं। इनका अन्य शाखा डाकपाल से वितरण करवा दिया गया।
विज्ञापन

जिलेभर में 50 बड़े डाकघर और 320 शाखाएं संचालित हैं। यहां पर प्रतिदिन डाक का आदान-प्रदान करने के लिए ग्रामीण डाक सेवक, शाखा डाकपाल तैनात हैं। इनमें से अधिकांश अपनी जगह प्राइवेट व्यक्ति को रखकर डाक वितरित करवा रहे हैं। नवंबर माह में उपडाकघर दनकौर के मिर्जापुर निलोनी शाखा डाकघर पर तैनात शाखा डाकपाल प्रिंस के डाक वितरण न करने की शिकायत मिली। शिकायत मिलने पर डाक अधीक्षक ने शाखा डाकपाल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा लेकिन शाखा डाकपाल ने कोई जवाब नहीं दिया। मामले की जांच कराई तो आरोप सही निकले।
विज्ञापन

खाता खोलने में भी नहीं दिखाई रूचि
डाक अधीक्षक के अनुसार शाखा डाकपाल ने डाकघर में बचत बैंक खाते, सुकन्या खाते एवं आरडी के नए खाते खोलने एवं जमा निकासी का कोई प्रयास नहीं किया। साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए नए खाते खोलने व धनराशि जमा का कार्य नहीं किया। इस बीच 19 जून से 12 जुलाई तक 37040 रुपये, 17 से 25 जुलाई तक 39743 रुपये, 27 जुलाई से चार अगस्त तक 51743 रुपये, नौ से 30 अगस्त तक 32751 रुपये, 31 अगस्त से 20 सितंबर तक 33656 रुपये प्राप्त किए। सरकारी धन को अपने प्रयोग में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपडाकघर दनकौर के मिर्जापुर निलोनी शाखा डाकघर पर तैनात डाकपाल प्रिंस ने छह माह तक न तो डाक का वितरण किया और न ही धनराशि जमा की। शाखा डाकपाल को 12 अक्तूबर को नोटिस जारी किया। जिसका जवाब न मिलने पर संबंधित को बर्खास्त करने की कार्रवाई की है। संबंधित डाक का वितरण करवा दिया है और शाखा डाकपाल से सरकारी धन को जमा करने के लिए कहा है। - त्रिभुवन प्रताप सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed