फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Madrasa Board: Examinations to begin on February 9, four centres set up

मदरसा बोर्ड: नौ फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, बनाए गए चार केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: Examinations to begin on February 9, four centres set up
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी तथा आलिम सीनियर सेकेंडरी वर्ष 2026 की परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई हैं। परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक संचालित होंगी। परीक्षाओं के सुचारू आयोजन के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाओं में 361 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मानवेंद्र राजपूत ने बताया कि परीक्षाओं को कराने के लिए पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। मुंशी व मौलवी की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11:00 बजे के मध्य होंगी, जबकि आलिम की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच संपन्न होंगी।
विज्ञापन

बताया कि शिव चरन इंटर कॉलेज, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज भटौना, इंटर कॉलिज कनौना व जनता इंटर कॉलेज दानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया कि केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed