{"_id":"6320c819db197a2b1925c2e5","slug":"madarsa-news-bulandshahr-news-gbd2444910178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों का शुरू हुआ सर्वे, डीएम ने तहसीलवार गठित की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों का शुरू हुआ सर्वे, डीएम ने तहसीलवार गठित की टीम
सार
मदरसों का शुरू हुआ सर्वे, डीएम ने तहसीलवार गठित की टीमबुलंदशहर।समाज के आपसी सहयोग से मदरसा का खर्च निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
मदरसों का शुरू हुआ सर्वे, डीएम ने तहसीलवार गठित की टीम
बुलंदशहर। जनपद में मदरसों का सर्वे कार्य शासन के निर्देश पर प्रारंभ हो गया है। जिसमें अपंजीकृत मदरसों का सच सामने आने लगा है। मदरसों में गैर प्रदेश के बच्चे तक पढ़ रहे हैं, साथ ही रूहानी उपचार भी दिलाया जा रहा है। टीम के सवालों का जवाब देने में संचालकों के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को एसडीएम सदर की अगुवाई में सर्वे टीम ताजपुर स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया पहुंची तो वहां कुछ ऐसी ही स्थिति नजर आई। सर्वे टीम के इस्लामिया अरबिया मदरसा में पहुंचने पर मौजूद लोगों भौचक्के रह गए। टीम ने स्टडी कक्ष, वजू खाना और शौचालयों का निरीक्षण किया। इंतजामिया कमेटी के लोगों से निर्धारित 12 बिंदुओं पर सवाल किए। मदरसा के पंजीकरण, संचालन, पंजीकृत बच्चे, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भवन आदि सवालों के जवाब भी टीम ने लिए। जांच में सामने आया कि यह मदरसा 1992 से संचालित है। चालू सत्र में यहां हरियाणा और यूपी के 95 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। अंपजीकृत होने के कारण मदरसा को पंजीकृत कराने के लिए आवेदन करने की बात प्रबंधन द्वारा बताई गई है। समाज के आपसी सहयोग से मदरसा का खर्च निकाला जा रहा है। वहीं मदरसा में दूर दराज से आने वाले कुछ लोग रूहानी उपचार कराते मिले।
जनपदभर में टीम का हुआ है गठन
शासन के निर्देश पर डीएम सीपी सिंह ने जनपद की सभी सातों तहसीलों पर अलग-अलग टीमें बनाई हैं। यह टीमें शासन से निर्धारित 12 बिंदुओं पर मदरसों के प्रबंधक व संचालकों से पूछताछ कर सर्वे कर रहे हैं। जिससे इनके पंजीकृत वह पंजीकृत होने की भी जानकारी हो सकेगी।
कोटताजपुर स्थित मदरसा का सर्वे किया गया। यहां मदरसा के पंजीकृत नहीं होने की जानकारी मिली। निर्धारित 12 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तैयार करके प्रशासन को सौंपी जाएगी। - अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम सदर