फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Machine stolen from the district hospital

इधर रिपोर्ट दर्ज उधर मशीन हाजिर

Fri, 15 Apr 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 15 Apr 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
Machine stolen from the district hospital
चोरी - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में स्थित टीबी विभाग से लाखों रुपये की मशीन चोरी हो गई। मशीन चोरी होने की सूचना के बाद विभाग में काफी हंगामा मचा। जिला क्षय रोग अधिकारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद संदिग्ध तरीके से अचानक मशीन विभाग में वापस मिल गई।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में स्थित टीबी विभाग से 14 अप्रैल की रात एमडीआर मरीजों की जांच करने वाली मशीन अचानक गायब हो गई। 23 लाख रुपये की कीमत की मशीन अचानक गायब होने से विभाग में हड़कंप मच गया। काफी देर तक विभाग में हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन


मशीन चोरी होने की सूचना डीटीओ और सीएमओ को दी गई। सीएमओ के निर्देश पर डीटीओ ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराते ही संदिग्ध तरीके से मशीन वापस टीबी विभाग में आ गई। मशीन वापस आते ही टीबी विभाग के अफसर-कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी ने 14 अप्रैल की शाम को मशीन चोरी होने की सूचना दी। डीटीओ को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। बाद में मशीन विभाग में मिल गई। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जाएगी।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मशीन मिल गई है, इसकी जानकारी नहीं है।
- आरके सिंह, नगर कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed