फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   LPG cylender fire

एलपीजी सिलेंडर में आग, पूरा परिवार झुलसा

Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डिबाई
अमर उजाला ब्यूरो, डिबाई Updated Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
LPG cylender fire
आग - फोटो : अमर उजाला

तहसील के गांव तुलसीगढ़ी में बृहस्पतिवार दोपहर गैस लीक होने से घरेलू गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान परिवार से सात लोग झुलस गए। उन्हें सीएचसी लाया गया जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


तुलसीगढ़ी में रामगोपाल पुत्र लीलाधर की पत्नी रजनी घर पर बरामदे में खाना बना रही थी। गैस लीकेज होने से अचानक गैस सिलेंडर नेे आग पकड़ ली। लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन कामयाब नहीं हुए। आग की चपेटे में आने से भगवती (26), रजनी (28),  गौरव (14), धनेश (7), गुड़िया (35), रजनी (28), कमलेश (40) झुलस गए।
विज्ञापन


धुंआ उठता देख ग्रामीण भी दौड़े। उन्होंने किसी तरह आग बुझाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया । प्रिजनों का कहना है कि रजनी के कपड़ों ने आग पहले पकड़ी। उसको बचाने के लिए बाकी लोग भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी लाइन गिरी लगी भट्टे पर आग
बुलंदशहर (ब्यूरो)। गुलावठी रोड पर ईट-भट्टे के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन टूटकर गिर गई, जिससे लाखों की तूड़ी जलकर राख हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।ईसापुर में भट्टे के उपर से एचटी लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे लाइन भट्टे पर टूटकर गिर गई, जिसमें वहां रखी करीब चार लाख रुपये की कीमत की तूड़ी जलकर राख हो गई।

आग की सूचना पाकर सिकंदराबाद और बुलंदशहर से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


एचटी लाइन गिरी लगी भट्टे पर आग
गुलावठी रोड पर ईट-भट्टे के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन टूटकर गिर गई, जिससे लाखों की तूड़ी जलकर राख हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।ईसापुर में भट्टे के उपर से एचटी लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे लाइन भट्टे पर टूटकर गिर गई, जिसमें वहां रखी करीब चार लाख रुपये की कीमत की तूड़ी जलकर राख हो गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed