फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lou's thunderous thunder

लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Sat, 27 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 27 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lou's thunderous thunder
लू के थपेड़ों ने झुलसाया - फोटो : अमर उजाला

आग बरसती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर भर लोग अपने घरों में ही पड़े रहे। हाईवे और नगर के बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से हुई तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होने से पहले ही आसमान से आग बरसने लगी। धूप इतनी तेज थी कि रोड पर चल रहे लोग पेड़ों की छांव का सहारा लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि व्यस्त रहने वाले हाईवे पर भी दोपहर के समय इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई दिए। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों ने जहां पूरे शरीर को कपड़ों से लपेट रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूतनम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 45 और न्यूनतम घटकर 28 डिग्री रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तपिश से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed