{"_id":"68179d16e382be68d70c8eb9","slug":"lord-parshurams-procession-started-with-great-pomp-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105344-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
विज्ञापन
सिकंदराबाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
सिकंदराबाद। परशुराम सेना युवा वाहिनी और ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया। पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा की गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ चैंबर की धर्मशाला से वैदिक मंत्रोच्चार एवं आरती के साथ हुआ। सजे-धजे रथ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजमान रही, जिसे श्रद्धालु जयकारों के साथ नगर भ्रमण पर लेकर चले।
शोभायात्रा नगर के विजयद्वार, वैद्यवाडा, बड़ा बाजार होते हुए महाआरती के साथ कबाड़ी बाजार स्थित भजनलाल मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के पूर्व भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पं. राकेश शर्मा, डॉ. प्रदीप दीक्षित, पं. सचिन शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, पवन दीक्षित, प्रिंस शर्मा, नवीन शर्मा, केशव दीक्षित, आयुष शर्मा, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।