{"_id":"6140e27d8ebc3e35e94a5e3f","slug":"loot-bulandshahr-news-gbd225895712","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी का आदेश बताकर रखवाए जेवर फिर छीन लिया बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी का आदेश बताकर रखवाए जेवर फिर छीन लिया बैग
विज्ञापन
डीएम एसएसपी आवास रोड पर लूट व ठगी का शिकार हुई महिला
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी का आदेश बताकर रखवाए जेवर फिर छीन लिया बैग
बुलंदशहर। डीएम-एसएसपी आवास के निकट पुलिसकर्मी बनकर बदमाश ने महिला सरोज शर्मा से कहा कि एसएसपी का आदेश है कि जेवर पहनकर बाजार न जाएं, लूट हो सकती है। साथ ही महिला से जेवरात पर्स में रखने के लिए कहा। जब महिला ने जेवर पर्स में रख लिए तभी आरोपी के साथी बाइक से आए और पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएम आवास के सामने स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी सरोज शर्मा (60) पत्नी स्व. देवेंद्र कुमार शर्मा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से एक चिकित्सक के क्लीनिक पर पैदल ही जा रही थीं। तभी डीएम-एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर ही एक युवक ने उन्हें पीछे से रुकने को आवाज दी। उसने कहा कि एसएसपी साहब के आदेश है कि इस रोड पर छिनैती और लूट की वारदातें लगातार हो रही हैं, इसलिए महिलाओं का जेवरात पहनकर घूमना मना है। इसके बाद बदमाशों ने उनसे जेवरात उतरवा दिए। सरोज शर्मा ने अपनी एक सोने की चेन, दो अंगूठी और दो सोने के कड़े उतारकर अपने पर्स में रख लिए। लेकिन, इसी दौरान तीनों आरोपियों ने बाइक स्टार्ट की और उनसे पर्स छीनकर भाग निकले। पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कॉबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
सफेद रंग की थी बाइक
लूट का शिकार हुईं सरोज शर्मा ने बताया कि बदमाशा सफेद रंग की बाइक से आए थे। इसके बाद पुलिस अब सफेद रंग की बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस डीएम-एसएसपी आवास रोड स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
लोगों की बातों में न आएं: एसएसपी
डीएम-एसएसपी आवास रोड पर वृद्धा से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर करीब ढाई से तीन लाख रुपये के जेवरात हड़पने के मामले के बाद अफसरों ने भी संज्ञान लिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने लोगों से जागरूक होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कोई आपको बरगलाकर गहने-जेवरात उतारकर रखने आदि का झांसा देता है तो सावधान रहने की जरूरत है। आरोपियों ने यह वारदात का नया तरीका ढूंढा है। किसी की भी बातों में न आएं। घटना होने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दें। मामले में तहरीर मिल गई है। डीएम रोड पर लगे सभी प्रमुख स्थानों और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सात दिन पूर्व हुई वारदात का भी नहीं खुलासा
गत सात सितंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र में कालाआम चौकी से 100 मीटर की दूरी पर डीएम-एसएसपी आवास रोड पर ही बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक दंपती से लूट की थी। उस दौरान डीएम रोड निवासी पीड़ित पंकज कुमार भारद्वाज अपनी पत्नी के साथ शाम करीब आठ बजे स्कूटी से कहीं जा रहे थे। ब्रह्मपुत्र कांप्लेक्स के निकट उनकी स्कूटी खराब हो गई। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उनसे एक सोने की चेन व कड़ा लूट लिया था। मामले में पुलिस ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है।