{"_id":"6115605f8ebc3e78e514b54a","slug":"loot-bulandshahr-news-gbd2240338196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने लिफ्ट देकर राशन डीलर से छीनी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने लिफ्ट देकर राशन डीलर से छीनी नकदी
विज्ञापन

शिकारपुर। गाजियाबाद से लौट रहे राशन डीलर गांव सेहतपुर वैरी निवासी जयप्रकाश शर्मा को लिफ्ट देकर स्कूट सवार बदमाश ने 11 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
जयप्रकाश शर्मा उर्फ बब्बू ने बताया कि बुधवार सुबह वह किसी काम से गाजियाबाद थे। शाम को बस से परशुराम चौक पर उतरने के बाद जैसे ही वह पैदल चले, तभी एक स्कूटी सवार वहां पहुंचा और उन्हें लिफ्ट दे दी। आरोप है कि मंडी गेट के सामने पहुंचने पर स्कूटी सवार ने उनसे खुले पैसे मांगे। जब वह पैसे निकाल रहे थे तो स्कूटी सवार ने उनसे 11 हजार रुपये छील लिए और धक्का देकर स्कूटी से फरार हो गया। बदमाश ने रुपये छीन लिए और राशन डीलर को धक्का देकर फरार हो गया। राशन डीलर ने बताया कि उसके पास 500 के 22 नोट थे।
26 जुलाई को भी स्कूटी सवार ने की थी वारदात
गत 26 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली निवासी किसान विजय कुमार शर्मा शिकारपुर स्थित सहकारी बैंक की शाखा से रुपये निकालने आए थे। बैंक से 50 हजार की नकदी निकालने के बाद वह बाइक से साथी राजेंद्र सिंह के साथ लौट रहे थे। स्वागत गार्डन के पास उन्होंने बाइक रोकी और राजेंद्र सिंह को वहां खड़ा कर स्वागत गार्डन में चले गये। इसी दौरान उनके साथ एक स्कूटी सवार लड़का जो उन्हें परिचित बता रहा था, वह भी अंदर गया। लेकिन, कुछ दूर चलने के बाद वापस आ गया और बाइक से रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं हैं। कोतवाली पुलिस से जानकारी करने के बाद और तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कु मार रस्तोगी, सीओ शिकारपुर