फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

शिकारपुर में सराफ को तमंचे के बल पर लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
loot
शिकारपुर में सराफ को तमंचे के बल पर लूटा
विज्ञापन

शिकारपुर। नगर के मोहल्ला जस्सी वाली गली निवासी सुरेश चंद मित्तल के पुत्र अतुल कुमार मित्तल से बदमाशों ने 600 ग्राम सोना और सात किलो चांदी लूट ली। लगभग 30 लाख की लूट के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पीड़ित अतुल कुमार की इमली बाजार में सराफ की दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जस्सी वाली गली में मकान के पास पहुंचने पर पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर में तमंचे की बट से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। दोनों बदमाश गहनों से भरा बैग छीनकर गली में आगे खड़ी बाइक पर सवार साथी के साथ भाग गए। घटना की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह और सीओ गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। एसएचओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed